Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्री निंबार्क जूनियर हाई स्कूल में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

by Arpita Singh • January 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। संस्कार भारती के तत्वावधान में श्री निंबार्क जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में भारत माता आराधना एवं कवि सम्मेलन का आयोजन पंडित नवरंगी लाल गौतम की जन्म शताब्दी एवं कवि मोहन मोही की हीरक जयंती पर किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि ऋभुनाथ लवानियां एवं विशिष्ट अतिथि दान बिहारी खंडेलवाल थे।

डॉ. रमाशंकर पांडे ने पंक्तियां पढ़ी फहरेगा शान से तिरंगा हिंदुस्तान का। वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर कवि उमाशंकर राही ने रचना पढ़ी… भारत की है शान तिरंगा, विश्व विजयी अभियान तिरंगा। गीत और गजलकार कवि ब्रजभूषण चतुर्वेदी ‘दीपक’ ने कहा कि है मुझको है अभिमान मुझे यह पावन देश मिला। इटावा से आए कवि बृजेंद्र प्रताप सिंह ने वीरता के भाव नगर राजस्थान से पधारे कवि अभिषेक अमर ने पंक्तियां पढ़ी। व्यंग्यकार सोहनलाल शर्मा ‘प्रेम’ ने पंक्तियां पढ़ी.. हे मनमोहन फिर से आओ फिर से महाभारत रच डालो।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कवि मोहन मोही ने काव्य पाठ किया “घृणा करो तो घृणा मिलेगी प्यार करो तो प्यार” जीत गया जो दिलों को जीता बाकी सब गए हार। संचालन करते हुए ब्रजकिशोर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर परकृष्ण गोपाल शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, हरिवंश खंडेलवाल, राहुल पटेल, के एम अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, पुलिन बिहारी गौतम, लक्ष्मण सर्राफ, कालीचरण सिंह, रवि अग्रवाल रामगोपाल ग्वाल, श्रीराम बौहरे, भगवान दास चौधरी, विष्णु खंडेलवाल एवं बृजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। स्वागताध्यक्ष दीपक गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.