Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Ramban Accident: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 300 फुट गहरी खाई में गिरी SUV कार, 10 की मौत,

by vaishali • March 29, 2024
Ramban Accident

Ramban Accident: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 300 फुट गहरी खाई में गिरी SUV कार, 10 की मौत,

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

Ramban Accident : रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू संभाग के जिले रामबन में शुक्रवार को एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घरोटा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि को घोषणा की

Ramban Accident :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं कीं व्यक्त

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन क्षेत्र में एक गाड़ी के खाई में गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.