Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आरके हाउस में नहीं बल्कि यहां लेंगे फेरे!

by Raju Chaurasia • April 8, 2022
Advertisement
Ad

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त जो सबसे हॉट टॉपिक है वो है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक इनकी शादी को लेकर क्रेजी है और इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानना चाहते है। वैसे, दोनों की शादी से जुड़ी हर रोज कोई न कोई नई खबर सामने आ ही रही है। अब खबर है कि आलिया-रणबीर आरके हाउस में नहीं बल्कि पाली हिल पर वास्तु बिल्डिंग में सात फेरे लेंगे। दरअसल, दोनों लंबे समय से इसी बिल्डिंग में रह रहे हैं और ये भी खबर है कि रणबीर ने इसी बिल्डिंग का बैक्वेट हॉल बुक कराया है। पहले यही खबर थी दोनों आरके हाउस में ही शादी की सारी रस्मों को पूरा करेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं। और यहीं वजह है कि जिस बिल्डिंग में शादी कर रहे हैं उसकी खास सजावट करवाना चाहते है। इतना ही नहीं वे बिल्डिंग की सामने वाली सड़कों पर रोशनी करवाना चाहते है। ऐसा कहा है कि इसके लिए पाली हिल रेजिडेंट्स एसोसिएशन से इजाजत लेनी पड़ेगी। आपको बता दें कि आलिया-रणबीर की मेहंदी, हल्दी और संगीत से जुड़े सारे फंक्शन वास्तु बिल्डिंग में आयोजित किए जाएंगे। खबरों की मानें तो मेहंदी सेरेमनी 13 अप्रैल को होगी तो हल्दी और संगीत का फंक्शन 14 अप्रैल को किया जाएगा।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वास्तु अपार्टमेंट में ही रहते हैं। रणबीर जहां सातवें माले पर रहते है वहीं आलिया का घर पांचवीं मंजिल पर है। ये अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके में है जो करीब 2500 स्क्वेयर फीट में पैला है। ये कॉम्पलेक्स 12 मंजिला है और कहा जा रहा है कि आरके बंगले के काफी नजदीक है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो पहले कहा जा रहा था कि दोनों 15 से 20 अप्रैल के बीच शादी करेंगे। बाद में खबर आई कि दोनों 17 अप्रैल को सात फेरे लेंगे। लेकिन ताजा जानकारी की मानें तो कपल 16 अप्रैल को अल सुबह यानी 3से 4 बजे के बीच फेरे लेगा।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ा एक खास कनेक्शन भी सामने आ रहा है। बता दें कि रणबीर का लकी नंबर 8 है और यहीं वजह है कि वे 16 अप्रैल को शादी कर रहे हैं। आपको सोच रहेंगे कि ये तारीख लकी नंबर से तो मैच नहीं खा रही है। तो आपको बता दें कि 16 अप्रैल की सुबह जब शुभ मुहूर्त में दोनों फेरे लेंगे तो तारीख 16, महीना 4 और साल 2022 होगा। अगर इसको जोड़ा जाए तो ये होगा 2042। अब इसे आपस में जोड़कर देखें यानी 2+0+4+2 तो ये 8 होगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.