Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में 22 मार्च को होगा सागर भाटिया की कव्वाली नाइट का आयोजन

by Arpita Singh • March 19, 2025
सागर भाटिया कव्वाली नाइट

मथुरा में 22 मार्च को होगा सागर भाटिया की कव्वाली नाइट का आयोजन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। लायंस क्लब ऑफ मथुरा स्टार्स और केबी ग्रुप के संयुक्त आयोजन में 22 मार्च को प्रसिद्ध कव्वाल सागर भाटिया अपनी कव्वाली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह आयोजन छटीकरा स्थित विवेक हेरिटेज में आयोजित होगा। क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रबंधन टीम इनोवेशन्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है और यह मथुरा में एक नया और अनोखा अनुभव होगा।

इस कव्वाली नाइट के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा बुक माई शो के ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगी। कार्यक्रम को लेकर क्लब के सचिव देवाशीष अग्रवाल, मेंबर चेयरपर्सन सचिन चौधरी, संचित अग्रवाल और मोहित चौधरी आदि ने विचार-विमर्श किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.