Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चौंकाने वाला मामला: 19 साल की लड़की ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, डीएनए टेस्ट में पिता के बारे में जानकार डॉक्टर भी रह गए दंग

by Raju Chaurasia • September 8, 2022
Advertisement
Ad

ब्राजील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने दो अलग-अलग पिता से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर खुद इस मामले को जानने के बाद हैरान हैं कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। हालांकि, कुछ डॉक्टर्स का मानना है कि ऐसी दुर्लभ घटनाएं हो सकती हैं और ये दस लाख में एक केस में देखा जा सकता है।

बहरहाल, ये चौंकाने वाला मामला ब्राजील में गोआस प्रांत के मिनेरियोस जिले का है। यहां एक लड़की ने एक ही दिन दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए और 9 महीने बाद जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुड़वा बच्चों के पिता कौन थे, इसको लेकर उलझन हुई, तो पुष्टि करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया। लड़की तब हैरान रह गई, जब उसने रिपोर्ट देखी।

उसने बताया कि वह एक युवक को ही दोनों बच्चों का पिता मान रही थी, मगर टेस्ट में वह केवल एक बच्चे का पिता निकला। हैरानी इस बात की भी है कि लड़की ने बताया कि दो अलग-अलग पुरुषों द्वारा गर्भ धारण करने और एक डिलीवरी में बच्चे पैदा होने के बावजूद दोनों में बहुत समानता है और वे लगभग एक जैसे ही दिखते हैं। लड़की ने कहा, मुझे याद आया कि मैंने उसी दिन किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध बनाए थे और उसे टेस्ट करने के लिए बुलाया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैं ये देखकर हैरान हूं और ये नहीं जान सकी कि ऐसा भी हो सकता है। दोनों बच्चे बेहद समान हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, घटना बेहद दुर्लभ है, मगर यह असंभव नहीं है। वैज्ञानिक रूप से इसे हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन नाम दिया गया है। ऐसा तब हो सकता है जब एक ही मां के दो अंडे अलग-अलग पुरुषों द्वारा निषेचित किए जाते हैं। बच्चे मां की अनुवांशिक गुण शेयर करते हैं, लेकिन वे अलग-अलग प्लेसेंटा में बढ़ते हैं। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है। दुनिया में अब तक ऐसे 20 दुर्लभ मामले सामने आ चुके हैं। लड़की ने बताया कि बच्चे अब 16 महीने के हो गए हैं। इनमें से एक बच्चे का पिता उन दोनों बच्चों की देखभाल कर रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.