Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शॉकिंग घटना: दरिंदे हथियार लेकर घर में घुसे, बोले— अब बदला पूरा

by Raju Chaurasia • May 15, 2022
Advertisement
Ad

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके में एक 26 वर्षीय विवाहिता के साथ चाकू की नोक पर गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने घटना से दो दिन पहले ही विवाहिता के घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसे लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इससे गुस्साए तीन आरोपियों ने विवाहिता का अपहरण कर लिया। बाद में सरदारशहर ले जाकर उसके साथ चाकू की नोक पर बारी बारी से बलात्कार कर उसे सड़क पर बदहवास हालत में छोड़ गए। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि 5 मई व 6 मई की मध्य रात को वह घर में सो रही थी। इसी बीच करीब 2 बजे केशूराम, रबड़ाराम और पालाराम उसके घर में घुस गए। जिन्होंने जबरन उसका अपहरण कर लिया। वे उसे सरदारशहर ले गए। जहां उसेे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू की नोक पर उसके साथ गैंग रेप किया। फिर उसे गाड़ी में डालकर बाईपास रोड़ पर छोड़कर फरार हो गए। इस बीच भाई और भाभी के जागने पर जब वह घर नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लेकिन, पुलिस तलाशती इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। विवाहिता पुलिस को ही रास्ते में बदहवास स्थिति में मिली। रिपोर्ट में बताया कि घर जाने के बाद जब वह गुमसुम रहने लगी तो पति ने इसका कारण पूछा। जिसे पूरी घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस को इसकी रिपोर्ट दी गई। मामले में परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीडि़ता के अनुसार उसके साथ गैंग रेप बदला लेने के लिए किया गया। उसने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने पहले उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। 4 मई को उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसका बदला लेने के लिए ही आरोपियों ने उसे गैंग रेप का शिकार बनाया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.