Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हैरान करने वाली घटना: वीडियो गेम खेल रहे पापा की दो साल के बेटे ने गोली मारकर सुला दी उन्हें मौत की नींद

by Raju Chaurasia • June 7, 2022
Advertisement
Ad

अमेरिका। बात-बात पर दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने और हमेशा सीख देने वाला अमरीका खुद अपने देश के बिगड़े हुए हालात सुधारने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा। अवैध बंदूकों और इससे होने वाली मौतों का मामला टेक्सास की घटना के बाद से सुर्खियों में है। इस मामले में दुनियाभर में अमरीका की किरकिरी हो चुकी है।

अब अमरीका के फ्लोरिडा से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो साल के बच्चे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि गलती से गोली से चली। मां-बाप ने बंदूक में गोली भरकर ऐसे ही रख दी थी। बच्चे ने बंदूक उठाकर फायर कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सोमवार को इमरजेंसी सर्विस नंबर 911 पर फोन आया कि एक बच्चे ने फ्लोरिडा में पिता को गोली मार दी है। हम ऑरलैंडों के पास जब पीड़ित के घर पहुंचे तो देखा की बच्चे की मां मैरी आयला अपने पति रेगी मैब्री कको सीपीआर (मुंह के जरिए सांस) दे रही हैं। हमने रेगी को अस्पताल पहुंचाया, मगर वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। आयला और रेगी के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक पांच महीने का बच्चा भी है।

पूछताछ में सबसे बड़े बच्चे ने, जिसकी उम्र करीब पांच साल है, बताया कि पापा वीडियो गेम खेल रहे थे, तभी दो साल के भाई ने पीछे से पीठ में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि बंदूक एक बैग में भरी हुई रखी थी, जिसे बच्चे ने निकाल लिया था और खेल-खेल में ट्रिगर दबा दिया। घटना के समय रेगी कंप्यूटर पर वीडियो गेम खेल रहा था। जब यह घटना हुई तो परिवार के सभी पांचों सदस्य उसी कमरे में मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, रेगी और उसकी आयला नशीली दवाओं के उपयोग के मामले में जेल में बदं थे और दोनों को हाल ही में पेरोल पर रिहा किया गया था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.