Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्टाप वॉर’, जंग के बीच एक छोटी सी बच्ची का दिल छू देने वाला वीडियो वायरल

by Raju Chaurasia • February 28, 2022
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के जंग चल रही है। जंग की वजह से हजारों बेगुनाहों की मौत हो चुकी है। लाखों लोगों को अपने घरों पर छोड़ने पर मजबूर होने पड़ा है। युद्ध की विभीषिका के बीच सोशल मीडिया पर दिल को व्यथित करने वाले फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं, रविवार को एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें कुछ लोगों मलबे से खाना के पैकेट निकाल कर खा रहे थे, इन सभी फोटो- वीडियो को देखकर कोई भी व्यक्ति की व्यक्ति व्यथित हो सकता है। ऐसा ही एक दिल को व्यथित करने वाला एक बच्ची का आज भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी भी व्यक्ति की आंखों से आंसू छलक सकते हैं…

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brittany & Lily (@brittikitty)

वायरल वीडियो में एक बच्ची कह रही है कि मैं इस धरती पर शांति चाहती हूं। इस धरती के टुकड़े नहीं नहीं चाहिए। हम लोग भाई और बहन हैं। स्टाप वॉर! । वायरल वीडियो में जो बच्ची है, उसका नाम लिली बताया जा रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकांउट brittikitty से शेयर किया है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ईश्वर की नेमत आप पर बरसे। ईश्वर आपके और आपके देश के साथ है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि लिली मैं आपकी बात से सहमत हूं।

बता दें कि रूस और यूक्रेन की जंग का आज पांचवा दिन है। इस जंग की वजह से 200,000 से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। वहीं यूक्रेन का दावा है कि जंग में अब तक यूक्रेन रूसी सेना के 4300 सैनिकों की युद्ध में मौत हुई है। यूक्रेन का कहना है कि इस जंग की वजह से वजह से 352 आम नागरिकों की मौत हो गई है। बता दें कि गुरुवार(24 फरवरी) को भारतीय समयानुसार सुबह 8।30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.