Thu, Jul 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सख्तीः गोस्वामियों को मंदिर में प्रवेश परिचय पत्र से मिलेगा, गेट दो और तीन से प्रवेश, एक और चार से निकास होगा

by Raju Chaurasia • August 22, 2022

सख्तीः गोस्वामियों को मंदिर में प्रवेश परिचय पत्र से मिलेगा, गेट दो और तीन से प्रवेश, एक और चार से निकास होगा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अब सेवायत गोस्वामियों को प्रवेश परिचय पत्र के आधार पर मिलेगा। गेट दो और तीन से मंदिर में प्रवेश होगा। एक और चार से निकास होगा। गेट नंबर पांच से सिर्फ मंदिर के गोस्वामियों को एंट्री मिलेगी। डीएम नवनीत सिंह चहल ने मंदिर प्रबंध तंत्र के साथ की गई बैठक के बाद निर्देश दिए। हादसे के बाद आज भी गोस्वामियों समेत श्रद्धालुओं को गेट दो और तीन से मंदिर में प्रवेश दिया गया। अब किसी को भी गेट एक और चार से मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। गोस्वामियों के निजी कर्मचारियों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.