Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शिक्षक अशोक वर्मा एवं पूजा चौधरी सम्मानित

by Raju Chaurasia • September 7, 2022
Advertisement
Ad

मथुरा। उप्र सरकार की पहल पर प्रदेश भर में आयोजित किए गए शिक्षक सम्मान समारोह की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग का शिक्षक सम्मान समारोह बाबू शिवनाथ महाविद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। डीएम नवनीत सिंह चहल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पहले चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शिक्षक दिवस मनाया गया।

उधर, विधायक पूरन प्रकाश एवं श्रीकांत शर्मा ने राया स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूजा चौधरी को शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। विदित हो कि लखनऊ में मुख्य आयोजन में प्रदेश के 10 राज्यों के पुरस्कृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। शेष 65 जिलों के राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षकों को उनके जनपद में सांसद, विधायक, उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किए जाने के निर्देश शासन द्वारा प्रदान किए गए थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.