Thu, Jul 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जेसीआई मथुरा कालिंदी में बॉलीवुड स्टाइल में मनाया तीज उत्सव

by Raju Chaurasia • July 31, 2022

जेसीआई मथुरा कालिंदी में बॉलीवुड स्टाइल में मनाया तीज उत्सव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। जेसीआई मथुरा कालिंदी ने बॉलीवुड स्टाइल में तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम में बॉलीवुड तीज प्रतियोगिता रखी गई। इसमें अलग- अलग प्रकार के राउंड्स रखे गए। क्विज नृत्य पहेली में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें बॉलीवुड की महिला कलाकारों श्रीदेवी, जीनत अमान, माधुरी दीक्षित, वैजयंती माला का प्रतिधिनित्व किया गया। प्रतियोगिता की जज के रुप में विशिष्ठ अतिथि आस्था भारद्वाज और दीपिका दीक्षित थी। उन्होंने श्रीदेवी ग्रुप को विजयी घोषित किया। संचालन नमिता सिंह एवं निधि शर्मा ने किया।  अध्यक्ष अंजलि खंडेलवाल, सचिव ममता अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष मनीषा जैन ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ.रूपा गोपाल, रश्मि शोरावाला, अलका अग्रवाल, अमला खण्डेलवाल, मीना अग्रवाल, साधना सरीन, साधना भार्गव, प्रिया माहेश्वरी, रूपाली अग्रवाल एवं  ज्योति भार्गव आदि मौजूद थीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.