Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भयानक नजारा: तीन सेकंड में ढह गई जमीन, देखते ही देखते पांच युवक अंदर समा गए!

by Raju Chaurasia • April 13, 2022
Advertisement
Ad

जैसलमेर। सोचिए अगर आप जिस जगह पर खड़े हों और वही जमीन धंस जाए तो क्या होगा। कुछ ऐसा ही भयानक मंजर राजस्थान के जैसलमेर जिले में देखने को मिला है। जहां 5 युवक एक दुकान के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच उनके नीचे की जमीन धस गई। पांचों युवक उस गड्डे में नीचे दब गए। इतना ही नहीं उनके पास खड़ी एक बाइक भी ऊपर जा गिरी। यह पूरी घटना तीन सेकंड के अंदर हुई।

बात करते-करते जमीन में समां गए
दरअसल, यह हैरान करने वाला नजारा जैसलमेर के रेलवे स्टेशन से आगे बाबा बावड़ी का है। जहां पर श्रवण चौधरी नाम के युवक की पंचर की दुकान है। उसकी दुकान के सामने से एक नाला गुजरता है, जो कि पत्थर की पट्टियों से ढका है। इसी दौरान पांच युवक अपनी कार का पंचर बनवाने के लिए उसकी दुकान पर पहुंचे थे। वह सभी नाले के ऊपर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी बात करते-करते अचानक जमीन धंसने लगी और पांचों उसमें समा गए।

इस पूरे मामले पर दुकान मालिक ने बताया कि जैसे ही जमीन धंसी तो ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। महज तीन सेकंड के अंदर पाचों युवक उसमें समा गए। गनीमत रही की नाला सूखा था, नहीं तो किसी जान भी जा सकती थी। युवक ने बताया कि यह नाला तीन फीट गहरा है। लेकिन उसमें पानी नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से पाचों को निकाला। उनको हल्की चोट आई हुई हैं। उन्होंने बताया कि नाले में कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। पशु-जानवर नाले में गिर जाते हैं।

पंचर दुकान के सामने नाले के धंसने का एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोसल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है। जिसे कोई पहली बार देखता है तो वह हैरत में पड़ जाता है। किस तरह से पांच युवक एक बाइक से साथ मजह तीन सेकंड के अंदर जमीन के अंदर समा जाते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.