Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नए गर्भगृह में विराजमान हुए ठाकुर चतुर्भुज भगवान

by Arpita Singh • January 15, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। आज सुबह भगवान चतुर्भुज के विग्रह को नए गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विराजमान करा दिया गया। पिछले दो वर्षों से गर्भगृह का काम चल रहा था। कार्य पूरा होने पर आज प्रातः काल ठाकुर जी को वैदिक मंत्रों से निज गर्भ गृह में ले जाया गया।

सेवायतों ने विशेष जड़ी बूटियों से ठाकुर चतुर्भुज भगवान जी का पंचामृत अभिषेक किया। फूलबंगला सजाकर विराजमान कराया। छप्पन भोग ठाकुर जी को अर्पण किए। ठाकुर जी के दर्शन करने वालें भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे। तेजराम शर्मा ने ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पण कराए। साथ ही फूलबंगला भंडारे की सेवा की।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.