Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बेरहम पत्नी ने पति को दी ऐसी मौत कि कलेजा कांप गया!

by Raju Chaurasia • April 24, 2022
Advertisement
Ad

बिहार के रोहतास जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति महर्षि देव सिंह के गले पर दांत धंसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ही आरोपी महिला अपने भाई और मायके के अन्य सदस्यों के साथ फरार है। इधर, पुलिस ने 35 साल के मृतक महर्षि सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

बरना गांव के रहने वाले महर्षि देव सिंह की शादी दो साल पहले ही लवली सिंह से हुई थी। दोनों की 10 महीने की एक बेटी भी है। पुलिस के अनुसार दोनों में आए दिन झगड़े और मारपीट होती थी। शनिवार को भी दोनों में आपसी विवाद हुआ और मारपीट की नौबत आ गई। इससे गुस्साई लवली ने अपने पति की गर्दन पर जबरदस्त तरीके से दांत गड़ा दिया। इससे उसके पति की गर्दन की नली कट गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यह खबर जैसे ही परिवार के अन्य सदस्यों तक पहुंची हाहाकार मच गया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बार-बार अपनी बहू को कोस रही है और कह रही है कि आखिर कोई पत्नी इतनी बेरहम कैसे हो सकती है कि अपने ही पति की इतनी बेरहमी से हत्या कर दे। आसपास का माहौल भी गमगीन है।

वहीं, बिक्रमगंज के डीएसपी शशि भूषण सिंह ने बताया कि परिजनों का फोन आने के बाद से ही वे घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के बहनोई ने बताया कि महर्षि देव की पत्नी लवली सिंह ने उसको गर्दन में दांत काट कर जख्मी कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गर्दन पर दांत के गहरे निशाना हैं। फिलहाल उसकी पत्नी फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.