Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रेमिका की हत्या कर शव को खेत में फेंकने की वारदात का खुलासा, फरह पुलिस को मिली बड़ी सफलता

by Raju Chaurasia • September 11, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता  
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के जंगल में नौ सितंबर को एक महिला की हत्या के मामला का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को दबोच लिया। गौरतलब है कि  एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई। उसका शव ग्राम जमालपुर के जंगल में मिला था। शिनाख्त होने पर एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में यह सामने आया कि इस महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की।  प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने  नामजद/वांछित अभियुक्त रंजीत मिस्त्री (22) पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी सांदलपुर थाना सासनी जिला हाथरस को  दविश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया । अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व मृतका का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल  बरामद की गई ।

गौरतलब है कि मृतका नीरज देवी  अपनी बड़ी बहन श्रीमती मीना पत्नी प्रहलाद निवासी ग्राम जमालपुर थाना फरह मथुरा के घर आई थी। नीरज देवी को उसके प्रेमी रंजीत मिस्त्री द्वारा फोन से बुलाकर ग्राम जमालपुर के खेत में खड़ी फसल के अन्दर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । मृतका के पति धीरेन्द्र कुमार पुत्र रहीसपाल सिंह निवासी मुकन्दपुर थाना मडराक जिला अलीगढ की तहरीर के आधार पर नामजद रंजीत मिस्त्री पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी सांदलपुर थाना सासनी जिला हाथरस पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई सत्यवीर सिंह, रैपुरा जाट पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार, परखम पुलिस चौकी प्रभारी  सुरेन्द्र कुमार एवं ओल पुलिस चौकी  प्रभारी  अजय अवाना आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.