Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छाता में निकली शोभायात्रा

by Raju Chaurasia • August 20, 2022
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, छाता (मथुरा)। यदुवंश शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर यदुवंशी/जादौन समाज ने शोभायात्रा नगर में निकाली। शोभायात्रा का शुभारंम्भ नगर पंचायत चेयरमैन चन्द्र प्रकाश उर्फ बौबी भैया व जादौन समाज के वरिष्ठ लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर बिहारी जी मंदिर से बैण्ड बाजों के साथ रवाना किया। शोभायात्रा में कई झाकियां शामिल थी।

शोभायात्रा कठमालिया थोक, बीच का थोक, जाटव जाटान मौहल्ला, हरनाथिया थोक, रहामन पाड़ा, गंगा मंदिर, सब्जी मंडी, बस स्टैण्ड, गोवर्धन चौराहा, नई तहसील, पैगांव रोड, दिल्ली गेट, आगरा गेट, मैन बाजार से ओल्ड जीटी रोड पर स्थित हनुमान बगीची पर सम्पन्न हुई। यदुवंशी/जादौंन समाज के 52 गांवों की सरदारी एवं नगर के लोगों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भाग लिया।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ठा. राजपाल सिंह उर्फ झब्बो भैया, पूर्व सभासद ठा. वीरी सिंह, हुकमसिंह, शेरसिंह एडवोकेट, डा. लक्ष्मी जादौन, गोपालदास बाबा, धर्मेन्द्र आर्य, सुघड़ सिंह, ठा. पूरन सिंह, लेखराज मास्टर, तरूण कुमार, सुरेन्द्र सिंह, गोपेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश एडवोकेट, धर्म सिंह, डा. वीके सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.