Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इस सुपरस्टार की प्रॉपर्टी कर देगी हैरान, बॉलीवुड एक्टर्स की फीस बराबर तो कर देता है बॉडीगार्ड्स पर खर्च

by Raju Chaurasia • May 28, 2022
Advertisement
Ad

हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप इन दिनों पत्नी एम्बर हर्ड के साथ अपने कोर्ट केस को लेकर चर्चा में हैं। एम्बर ने जहां जॉनी पर मारपीट और सेक्शुअल असॉल्ट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं तो वहीं जॉनी ने इन आरोपों को गलत बताते हुए उन पर 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जॉनी के पास असल में कितनी संपत्ति है? रिपोर्ट्स की मानें तो वे अपने बॉडीगार्ड्स पर ही हर साल करीब 1.8 मिलियन डॉलर या तरीबन 13.98 करोड़ रुपए खर्च करते हैं। खास बात यह है कि इतनी तो भारत में ज़्यादातर एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को फीस भी नहीं मिलती।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जॉनी डेप एक फिल्म के लिए करीब 20 मिलियन डॉलर या करीब 155 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनके पास करीब 150 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1165 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बताया जाता है कि उनकी लग्जरी प्रॉपर्टी दुनियाभर में फैली हुई हैं। इनमें हॉलीवुड में उनका एक घर है, जो 7000 वर्गफीट में फैला हुआ है। इस घर में 8-10 बेडरूम बताए जाते हैं। इसके अलावा लॉस एंजिलिस में जॉनी का एक पेंटहाउस है, जिसकी कीमत करीब 7.2 मिलियन डॉलर या तकरीबन 56 करोड़ रुपए है। फ़्रांस में उनका 15 बेडरूम, 6 कॉटेज और 14 बाथरूम वाला घर है। बहमास में जॉनी का 45 एकड़ में फैला आइलैंड बताया जाता है।

इससे पहले जॉनी के पास केंटकी के लेक्सिंगटन में 41 एकड़ में फैला घुड़साल था, जो उन्होंने 2020 में करीब 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपए) में बेच दिया। 2001 में उन्होंने 37 एकड़ में फैली प्रॉपर्टी खरीदी थी। इसे भी उन्होंने 2020 में तकरीबन 55 मिलयन डॉलर या यूं कहें कि 426 करोड़ रुपए में बेच दिया था।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जॉनी हर साल 40 लोगों के पर्सनल फुल टाइम स्टाफ के ऊपर करीब 3.6 मिलियन डॉलर (करीब 27.96 करोड़ रुपए) खर्च करते हैं। हर महीने 30 हजार डॉलर या तकरीबन 23 लाख रुपए वाइन, 1.5 लाख डॉलर (लगभग 1 करोड़ रुपए से ज्यादा) बॉडीगार्ड्स और 2 लाख डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपए) प्राइवेट जेट पर खर्च करते हैं। उन्होंने 75 मिलियन डॉलर (करीब 582 करोड़ रुपए) दुनियाभर में 14 से ज्यादा घर, फ़्रांस में महल और बहमास में आइलैंड खरीदने पर खर्च किए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.