Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

निशुल्क यात्रा से खुश महिलाओं ने योगी को बोला थैक्यू, रोडवेज की बसें चली यात्रियों से भरकर  

by Raju Chaurasia • August 22, 2021

निशुल्क यात्रा से खुश महिलाओं ने योगी को बोला थैक्यू, रोडवेज की बसें चली यात्रियों से भरकर  

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें रक्षाबंधन पर फुल चली। वजह थी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए निशुल्क यात्रा का आदेश दिया था। बस में सवार महिला यात्रियों के मुंह से भैया सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए शुक्रिया निकल रहा था। बोल रही थी कि भैया हो तो ऐसा।

बस में यात्रा करने वाली लक्ष्मी गुप्ता, साधना शर्मा, रजनी अग्रवाल समेत अन्य महिलाएं बोलीं-मुख्यमंत्री ने महिला बहनों को निशुल्क यात्रा का तोहफा देकर सम्मान किया है।

मथुरा के नए भूतेश्वर बस स्टेंड, पुराने बस स्टेशन, गोवर्धन चौराहा पर यात्रियों की भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। बस स्टेशनों पर बस आते ही यात्री चढ़ने के लिए आपा धापी करने लग जाते हैं। चढ़ने के दौरान नुरा कुश्ती की तरह नजारे दिखाई दिए। अनेक लोग तो अपने वाहनों से राखी बंधवाने के लिए बहनों के पास पहुंचे तो बहनें भी किसी न किसी तरह से भाइयों के पास पहुंचे। सड़कों पर भीड़ भाड़ वाले नजारे कहीं न कहीं दिखाई दिए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.