Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

युवक का हाथ बांधकर काटा गला, चेहरा भी जलाया; क्रूरता देख कांपे पुलिसवाले

by Tarun Bhardwaj • December 3, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। अलीगढ़ के छर्रा में रविवार की देर रात को अतरौली रोड पर हबीबपुर बंबा के पास एक खेत में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक के हाथ बंधे थे और मुंह पर टेप लगा था। पहचान न हो सके इसके लिए युवक का चेहरा पॉलिथीन डालकर जलाया गया है। मौके पर खून फैला मिला है। एक हाथ पर बिच्छू का टैटू बना है जबकि दूसरे हाथ पर स्टार बना हुआ है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

सीओ महेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अतरौली रोड पर गुप्ता मोड पर हबीबपुर बंबा के पास खेत में एक शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिस खेत में शव था वह रामपुर गांव निवासी मदनपाल का है। युवक की उम्र पच्चीस से तीस साल के करीब मानी जा रही है। किसी धारदार हथियार से गला काटा गया है। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ टेप से बांधे गए हैं। मुंह पर भी टेप लगा मिला है। आसपास खून भी था। इससे साफ है कि वहीं हत्या की गई है। खेत में पड़ी पॉलिथीन से चेहरा जलाया गया है। उसके चेहरे पर जली हुई पॉलिथीन मिली है।

सूचना पाकर एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम भी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल शव के पास से ऐसा भी कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। अब पुलिस ने आसपास के जिलों में जानकारी कर रही है। शरीर पर हरे रंग का लोअर, नीली-सफेद रंग की चेकदार शर्ट है। एक हाथ में कड़ा भी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल के आसपास तो कोई सीसीटीवी नहीं है लेकिन छर्रा-अतरौली मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। क्योंकि घटनास्थल तक पहुंचने का एक दूसरा रास्ता छर्रा-सांकरा मार्ग भी है लिहाजा वहां भी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि बदमाश इन्हीं दो रास्तों के जरिए यहां तक पहुंचे होंगे। साथ ही इन दोनों मार्ग पर लगे मोबाइल टॉवर भी चेक किए जा रहे हैं। देखा जा रहा है कि इस अवधि में यहां कितने मोबाइल फोन सक्रिय रहे हैं।

क्राइम सीन और शरीर पर चोटों के निशान साफ बता रहे हैं कि युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया गया है। उसके शरीर पर जगह जगह चोटों के निशान हैं। यह भी माना जा रहा है कि युवक को कई दिन कब्जे में रखा गया है।

उसे यातनाएं दी गईं हैं। बाद में हत्या कर दी गई। जो टेप उसके मुंह पर लगा है और जिससे हाथ बंधे हैं वह मेडिकल टेप माना जा रहा है। आमतौर पर आपरेशन के बाद इस तरह का टेप लगाया जाता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.