Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ये ड्राई फ्रूट शरीर से शुगर को पानी की तरह सोख सकता है

by यूनिक समय • September 9, 2023
Advertisement
Ad

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे लगातार कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए डाइट और लाइफस्टाइल का सही होना पहली कोशिश होनी चाहिए।

अब अगर डाइट की बात करें तो, अगर आपको शुगर कंट्रोल करना है दो बातों का ध्यान रखना चाहिए। पहला आप जो भी खाएं वो लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला हो और दूसरा  हाई फाइबर और रफेज से भरपूर है।

मखाना आपके पेंनक्रियाज के लिए है फायदेमंद-Diabetes

ऐसा इसलिए कि फाइबर शुगर को सोखने का काम कर सकता है और मेटाबोलिक रेट बढ़ाकर इसे पचाने में मदद कर सकता है। तो, लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड आपके पेंनक्रियाज के काम काज को बेहतर बना सकते हैं और इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं। तो, इन दोनों ही कामों को करने में कारगर है मखाना

मखाना लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला है इसलिए यह धीरे-धीरे आपके शरीर में एनर्जी बैलेंस करेगा और फिर ये शुगर स्पाइक को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा इसका फाइबर शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शरीर में अतिरिक्त शुगर जमा होने और इन्हें खून में मिलने से रोकता है। फिर ये बॉवेल मूवमेंट को ठीक करता है और डायबिटीज में मल त्याग को बेहतर बनाकर कब्ज की समस्या से बचाता है। इतना ही नहीं, मखाने में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में है, इसलिए यह शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर में काफी सुधार करता है। इससे डायबिटीज में दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।

 

डायबिटीज में मखाना आप कई प्रकार से खा सकते हैं। लेकिन, सबसे हेल्दी तरीका है कि आप इसे नाश्ते के दौरान दूध में भिगोकर रख दें और फिर आधे घंटे बाद खा लें। इसके अलावा आप इसे स्नैक्स के रूप में या फिर इसकी खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़े – अंकुरित मेथी डायबिटीज ही नहीं इन 4 बीमारियों के लिए खास फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों को रोज़ खाना चाइये मखाना -Diabetes

डायबिटीज के मरीजों को हर दिन बस 2 से 3 मुट्ठी यानी कि लगभग 30 ग्राम मखाना ही खाना चाहिए। ऐसा करना शुगर स्पाइक को रोकने और फिर डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकता है। इस प्रकार से इसका सेवन डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो अपनी डाइट में इस ड्राई फ्रूट को जरूर शामिल करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.