Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चोर पकड़ने के लिए ट्रेन से कूदे तीन युवक एक की मौत दो घायल

by tanuja • February 13, 2024

चोर पकड़ने के लिए ट्रेन से कूदे तीन युवक एक की मौत दो घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मिर्जापुर के जिगना रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम ट्रेन से मोबाइल छीन कर भाग रहे उच्चके को पकड़ने के लिए ट्रेन से कूदे तीन युवकों में एक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। देर रात पहुंची जीआरपी विन्ध्याचल ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विजरी गांव निवासी राहुल कुमार कुशवाहा (23) पुत्र हरेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ रविवार को समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने प्रयागराज गया था। यहां से सोमवार को सीसीएम में घर लौट रहा था।

जिगना रेलवे स्टेशन पर करीब सात बजे ट्रेन रुकी, जब ट्रेन चली तभी एक उच्चका राहुल का फोन छीन कर भागा। उसका पीछा करने के लिए राहुल और उसके साथी भी चलती ट्रेन से कूद गए। राहुल (23) ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

उसके साथी घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर रात में पहुंची जीआरपी विन्ध्याचल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.