Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और वैन के बीच हुई टक्कर, 26 लोगों की मौत

by Raju Chaurasia • May 15, 2023

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और वैन के बीच हुई टक्कर, 26 लोगों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के तमुलिपास राज्य में रविवार सुबह एक ट्रक और वैन के बीच टक्कर हो गई। यह दुर्घटना शहर एक राज्यमार्ग पर हुई। जानकारी के मुताबिक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तमुलिपास के जन सुरक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया के बाहर राजमार्ग पर चल रही गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।पुलिस ने बताया की जिस दुर्घटनाग्रस्त वैन एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की थी और इसमें बच्चों सहित कई यात्री सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो ट्रक वहां मौजूद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रेलर छोड़कर ट्रक लेकर वहां से निकल गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने मृतकों की आईडी बरामद कर ली है, जिनमें से अधिकांश मेक्सिकन नागरिक हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.