Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ट्राली सड़क में धंसी, दो स्टूडेंट्स बाल-बाल बचे

by Raju Chaurasia • September 2, 2021

ट्राली सड़क में धंसी, दो स्टूडेंट्स बाल-बाल बचे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। जाकौ राखे साइयां मार सके न कोय। यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई, जब मसानी अग्रसेन चौक पर वजन के कारण धंसी सड़क में ट्रैक्टर ट्राली में घुसी स्कूटी सवार दो स्टूडेंट बाल बाल बच गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अग्रसेन चौक, मसानी चौराहे के निकट लाल दरवाजा की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर टॉली राशन का अनाज लेकर जा रही थी। यकायक ट्राली के पहिया बीच सड़क पर धंस गए।  ट्रैक्टर ट्राली चालक को इस तरह का कोई आशंका नहीं थी कि किसी तरह का हादसा यहां हो सकता है।स्कूटी पर चल रहे दो स्टूडें्टस ट्रैक्टर टॉली के अचानक रूक जाने से उसमें जा घुसे, गनीमत रहीं कि उनके मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों के अनुसार अभी हाल ही में मसानी चौराहे से लेकर लाल दरवाजा व मसानी तिराहे से लेकर लाल दरवाजे तक सड़क पर सीवर लाइन डालने का कार्य किया गया था।  किसी तरह से गड्डा करके पाइप लाइन तो बिठा दी लेकिन गड्डों को ठीक से भरा नहीं गया है।  सड़क पर चलती ट्रेक्टर टॉली कैसे सड़क पर समा गई। यह जांच का विषय है कि इस प्रकार की लापरवाही कहीं किसी बड़े हादसे का कारण न बन जाये।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.