Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दो सेवायत गोस्वामी भिड़े, हाथापाई और गाली गलौज का वीडियो वायरल

by Raju Chaurasia • August 7, 2022
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
वृंदावन। विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में रहता है। कभी सिक्योरिटी गार्ड की श्रद्धालुओं से नोकझोंक हो जाती है तो कभी सेवायत गोस्वामी आपस में भिड़ जाते हैं। इसी क्रम में मंदिर के अंदर सेवायत दो गोस्वामियों के बीच हुई हाथा पाई और मारपीट की वायरल वीडियो से ऐसा लग रहा है कि मंदिर का आंगन युद्ध का मैदान बन गया। श्रद्धालुओं के लिए यह युद्ध तमाशा बन गया किंतु मंदिर में मौजूद फोर्स कुछ न कर सकी। कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल सा बन गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो  बीच-बचाव का भी प्रयास किया गया, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। वायरल वीडियो में सेवायत एक- दूसरे का गला दबाते और थप्पड़ों की बौछार करते नजर आ रहे हैं।  दोनों सेवायतों के बीच गाली गलौज भी होते सुनी जा रही है।

इस  झगड़े और मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मंदिर के अंदर इस युद्ध को देखकर कई श्रद्धालुओं ने झगड़ा करने वाले सेवायत गोस्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि मंदिर के अंदर कुछ ऐसा होता है तो उनकी भावना को ठेस पहुंचती है। जानकारों की मानें तो यह वायरल वीडियो पिछले दिनों का बताया गया है। इस मामले में मंदिर प्रशासन कुछ भी बोल नहीं रहा है। मारपीट प्रकरण पर पर्दा डालने के प्रयास में जुट गए हैं।  हालांकि इलाका पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। दोनों के बीच समझौता कराकर मामला शांत करा दिया। इस झगड़े की वजह जो निकल कर आ रही है , वह चढ़ावा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.