Sun, Jul 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सतर्कता से किसान के 2.50 लाख रुपये चोरी होने से बचे, सुरक्षा गार्ड ने दोनों महिलाओं को रुपये चुराते रंगे हाथ पकड़ा

by Raju Chaurasia • September 9, 2021

सतर्कता से किसान के 2.50 लाख रुपये चोरी होने से बचे, सुरक्षा गार्ड ने दोनों महिलाओं को रुपये चुराते रंगे हाथ पकड़ा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

चौमुहां (मथुरा)। कस्बा में हाइवे स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की शाखा में सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के कारण एक व्यक्ति के 2.50 लाख रुपये चोरी होने से बच गए।
बृहस्पतिवार को गांव बझेरा निवासी किसान राधेश्याम पुत्र नत्थी केसीसी लोन के 2.50 लाख रुपये निकालने बैंक की शाखा में पहुंचा। उसने कैश काउंटर से रुपये निकाल लिए और बैग में रख लिए। इसी दौरान दो महिलाएं उसके पीछे लग गईं। राधेश्याम किसी से बात करने लगा। भीड़ में महिलाओं ने ब्लेट से बैग को चीर दिया और रुपये निकालने लगी। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड फूल सिंह को महिलाएं रुपये निकालते दिखाई दे गईं। गार्ड ने बैंक का गेट बंद कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। उनमें से एक की अंगुलियों से ब्लेड बरामद हुआ। वहां मौजूद ग्राहकों ने दोनों की मजामत कर दी। शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार ने जैंत पुलिस को बुला कर आरोपी महिलाओं को उनके हवाले कर दिया।  पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.