Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ग्रामीणों ने गौ तस्करों को घेरा, गायों से भरी कैंटर गाड़ी को छोड़कर भागे

by Raju Chaurasia • September 6, 2021

ग्रामीणों ने गौ तस्करों को घेरा, गायों से भरी कैंटर गाड़ी को छोड़कर भागे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

आठ गाय मृत और सात गाय जिंदा निकली
कोसीकलां। आज तड़के कैंटर में गौवंशों को भरकर ले जाने की खबर पर ग्रामीणों ने गोतस्करों की घेराबंदी कर ली। गौ तस्करों को ललकारा। लेकिन गो तस्कर चालाक निकले। कैंटर को छोड़कर गोलियां चलाते हुए जंगल की ओर भाग गए। कैंटर में आठ गाय मृत और सात जिंदा निकली।
जानकारी के अनुसार गांव बठैनखुर्द, पीपरवाला तथा कामर के ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि गौ तस्कर गौवंश को भरकर ले जा रहे हैं। इसी सूचना पर उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और कैंटर गाड़ी के टायर को पंचर कर दिया।  अन्य ग्रामीणों ने कोसी-कामर रोड बठैनखुर्द के पास सड़क पर नाकाबंदी कर दी।  अपने आपको ग्रामीणों से घिरा देख गौ तस्कर कैंटरा गाड़ी को छोड़ कर फायरिंग करते हुए जंगलों के रास्ते से भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर ग्राणीण मौके पर जमा हो गये। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल सात गौवंशों को उपचार के लिए गौशाला भिजवाया और आठ मृत गौवंश को दफन कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कैंटर में तीन लोग सवार थे। कैंटर गाड़ी के आगे एक बुलेरो गाड़ी भी चल रही थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.