Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘कहां से आई भीड़ और कहां चली गई’, श्रीकृष्ण जन्म भूमि में रात भर बिखरी अलौकिक छटा

by Raju Chaurasia • August 31, 2021

‘कहां से आई भीड़ और कहां चली गई’, श्रीकृष्ण जन्म भूमि में रात भर बिखरी अलौकिक छटा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्म स्थान में दर्शन करने के लिए आई श्रद्धालुओं की भीड़ कहां से आई और कहां चली गई। यह चमत्कार ही नहीं तो क्या है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण व्यवस्था चरमरा लगी थी, लेकिन ठाकुरजी के चमत्कार  से व्यवस्था बिगड़ती रही और बनती रही। रात्रि को भागवत भवन में भीड़ का नजारा किसी जन समुद्र से कम नहीं था। हर कोई इस आस्था  के भव सागर में गोते लगाकर आगे बढ़ते चला जा रहा था। श्रीकृष्ण जन्म स्थान में प्रवेश करते श्रद्धालु विद्युत की रंग बिरंगी रोशनी से बिखर रहे आभा को देखता ही रह जाता था। अजन्मे के जन्म की खुशी में सजी श्रीकृष्ण जन्म भूमि की अलौकिक छटा का हर कोई साक्षी बना। सुबह भीड़ गायब हो गई थी। सुबह यहां पर नंदोत्सव मनाया। श्रद्धालु खूब थिरके और आनंद की अनुभूति ली। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे -चप्पे पर पुलिस का पहरा था। हर किसी को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.