Tue, Jul 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

योगी सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, बीएड प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग के शुल्क को घटाया

by Raju Chaurasia • April 1, 2022

योगी सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, बीएड प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग के शुल्क को घटाया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सराकर 2.0 के द्वारा कई फैसले लिए जा चुके है। अब योगी सरकार युवाओं को बड़ा उपहार देने जा रही है। इस साल की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा व काउंसलिंग शुल्क में बड़ी कटौती होगी। बीएड संयुक्त परीक्षा 2022 का विज्ञापन 15 अप्रैल को जारी हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त परीक्षा 2022 में आवेदन करने के लिए सामान्य,अन्य पिछड़ा वर्ग व राज्य के बाहर के छात्रों को 1000 रुपये व विलंब शुल्क के साथ 1600 रुपये शुल्क देना होगा। जो पहले 1500 रुपये व विलंब शुल्क के साथ 2500 रुपये लिया जा रहा था। इतना ही नहीं प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को काउंसलिंग कराने के लिए 650 रुपये शुल्क देना होगा, जो पहले 1000 रुपये देना पड़ता था।

साल 2022 का उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस बार महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से किया जाएगा। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी हर साल राज्य के कोई विश्वविद्यालय के अंदर ही आती है। इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय ने कराया था। प्रदेश में छात्र और छात्राओं के हित में बीएड प्रवेश परीक्षा का शुल्क घटाने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त परीक्षा 2022 का विज्ञापन 15 अप्रैल को जारी होगा। आवेदन की तारीखों का उल्लेख विज्ञापन में किया जाएगा। तो वहीं प्रवेश परीक्षा जुलाई महीने की एक से सात के बीच आयोजित कराई जाएगी। जिसका परिणाम पांच अगस्त को जारी होगा। उसके बाद जो विद्धार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होगें उनकी काउंसलिंग 10-25 अगस्त के बीच होगी। बीएड 2022 का नियमित सत्र 29 अगस्त से शुरू हो जाएगा।

राज्य में संयुक्त परीक्षा के लिए उच्च शिक्षा विभाग शुक्रवार को इससे संबंधित विस्तृत आदेश जारी करेगा। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये व विलंब शुल्क के साथ 800 रुपये निर्धारित हो रही है, जो कि पहले 750 रुपये व विलंब शुल्क के साथ 1250 रुपये देनी पड़ती थी। इस परीक्षा के लिए हर साल पूरे राज्य में कई लाख छात्र-छात्राएं आवेदन करते आ रहे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.