Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चावल के निर्यात पर रोक को लेकर किसानों का प्रदर्शन

by manish • October 16, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। चावल के निर्यात पर केंद्र सरकार की रोक के विरोध में किसानों ने दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। मंडी के समीप किसानों ने जाम किया। मंडी में भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को सुबह आठ बजे से ही कृषि मंडी में किसानों का विरोध शुरू हो गया था। किसानों ने एकत्रित होते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ समय बाद किसान दिल्ली आगरा हाईवे पर पहुंच गए। यहां जाम लगा दिया। इस से वाहनों की कतार लग गई। किसान हाईवे पर ही धरना पर बैठ गए। किसानों का आक्रोश चावल के निर्यात पर रोक को लेकर था। इस से सोमवार को धान की बिक्री भी नहीं हो सकी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.