Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बाल विवाह रोकने को जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल के बच्चे रैली निकालते हुए

by manish • October 20, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।
जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड वूमेन सोसायटी के अध्यक्ष व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि कम उम्र में बच्चों की शादी कर देने से उनके स्वास्थ्य, मानसिक विकास और खुशहाल जीवन पर असर पड़ता है।

बच्चे हाथ में नारे लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे। लोगों में जागरूकता लाना है बाल विवाह मिटाना है, जैसे नारे लगाते हुए आम जनता को जागरूक किया। जागरूकता रैली में बाल कल्याण समिति न्यायपीठ सदस्य सीमा शर्मा, कुमकुम राजपूत, निशा राजपूत, प्रीति राजपूत, गौरी, मोनू, पीयूष आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.