Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर, तुरंत मिलेगी सहायता

by manish • October 20, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत कम्यूनिटी पुलिसिंग व महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देशन में गोविंदनगर पुलिस की टीम और एंटी रोमियो स्क्वायड ने प्राइमरी स्कूल जयसिंहपुरा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी/योजनाओं के बारे में भी माता और बहनों को जानकारी दी गई।

पार्षद और कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया ने वार्ड की माता और बहनों को सरकार की योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर थाना गोविंदनगर के एसएसआई सुनील जोशी, बिड़ला मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी नीरज भाटी, महिला एसआई तमन्ना सिद्धू, मुख्य आरक्षी गब्बर सिंह, महिला आरक्षी मंजू यादव, आरक्षी बेबी, आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी धीरज, भाजपा नेता चंद्रभान शर्मा, भाजपा विस्तारक घनश्याम गौतम, सुनील सैनी, महेश शर्मा, विक्रांत गौड़, सनी ठाकुर एवं श्याम बघेल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.