Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लोकतंत्र को मजबूत बनाने को मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम: डीएम

by manish • October 28, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अभियान के तहत किशोरी रमण गर्ल्स महाविद्यालय में वोटर कैंप का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया।

छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों को जागरूक होकर नए भारत का नया वोटर बनकर वोट देना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोग आॅनलाइन एवं नजदीकी केंद्रों पर जाकर वोटर आईडी बनवा सकते है। आप लोग स्वयं भी जागरूक हो तथा अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करे।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में विभिन्न तिथियों पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे। जिसके तहत 4 नवंबर, 5 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, 2 दिसंबर तथा 3 दिसंबर को अभियान चलेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन 27 अक्टूबर को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर किया जा चुका है। 9 दिसम्बर 2023 तक दावे / आपत्तियां अर्थात फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 इत्यादि प्राप्त किये जायेंगे। प्रत्येक कार्य दिवस में मतदेय स्थलों/मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बीएलओ द्वारा उक्त फार्मों को प्रात: 10 बजे से सायं चार बजे तक प्राप्त किया जायेगा।

कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (वित्त/ राजस्व) योगानंद पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता, किशोरी रमण गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर लक्की गुप्ता, एनएसएस अधिकारी डॉ. मनीषा शर्मा, स्वीप कोर्डिनेटर पल्लवी सिंह आदि ने भाग लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.