Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दुकान से हजारों रुपयों की साडियां उड़ाई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

by manish • October 31, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, राया (मथुरा)। कटरा बाजार से करवाचौथ त्यौहार पर खरीदारी लेकर बाजारों में हो रही अत्यधिक भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक साड़ी की दुकान से शातिर महिलाओं ने करीब 20 हजार रुपयों की साड़ी पार कर दी । दुकान से चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।
कस्वे के कटरा बाजार अग्रसेन चौक में लालो अग्रवाल की साई बाबा साड़ी एम्पोरियम के नाम से दुकान है। सोमबार की सायं दुकान स्वामी और उनका पुत्र यश अग्रवाल दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान एक महिला और उसके साथ एक पुरूष हेलमेट लगाए दुकान पर आते है।

उसके बाद उनके साथी एक महिला और एक युवती भी दुकान पर पहुच जाती है और दुकानदार से साड़ी दिखाने की कहती है। इस दौरान साड़ी देखने के बहाने दुकान पर भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर महिलाएं अपने साथ लेकर आयी थैलो में कीमती साड़ी रखकर साड़ी पसन्द न आने की कहकर दुकान से चली जाती है। वही साथी दूसरे महिला पुरूष भी साड़ी पसन्द न आने का बहाना बनाकर दुकान से चले जाते है। कुछ समय बाद दुकान स्वामी द्वारा शक होने पर उन महिलाओं को काफी तलाश किया गया लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.