Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली- मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल योगी आदित्यनाथ

by Arpita Singh • February 19, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल नहीं होगा। इसका मुख्य कारण यह है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में कल बजट पेश होने जा रहा है, और इसी कारण सीएम योगी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इस संबंध में अनुमति मांगी थी, जिसे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वीकृत कर दिया।

समारोह के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना 12.30 बजे नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में करीब 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

वहीं, दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की चर्चा जोरों पर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में विधायक दल के नेता के चयन में भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में, भाजपा के विधायक प्रवेश वर्मा का नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में प्रमुख है। यह आयोजन दिल्ली भाजपा के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापस आई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.