Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

by Arpita Singh • June 5, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग, पर पौधरोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने पवित्र बेल (विल्व) का पौधा लगाया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने इस अवसर को विशेष बताते हुए कहा कि यह दिन न केवल विश्व पर्यावरण दिवस है, बल्कि गंगा दशहरा की भी पावन तिथि है — जिस दिन माँ गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करना बेहद सार्थक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नमामि गंगे’ परियोजना की शुरुआत की थी, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है। पर्यावरण संकट मानवजनित है और इसका समाधान भी हमें ही खोजना होगा। इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकृति के साथ संतुलन बनाने का आह्वान किया है।”

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 23 जून को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य इस अभियान के तहत 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का है। यह अभियान 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाएं, ताकि पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तिगत योगदान सुनिश्चित हो सके।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.