Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tumbbad 2: ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान; सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी मचाएंगे दहशत

by Tarun Bhardwaj • April 29, 2026
'Tumbbad 2' Release Date Announced

Tumbbad 2: ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान; सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी मचाएंगे दहशत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। साल 2018 में अपनी अनोखी कहानी और रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों से भारतीय सिनेमा में हॉरर और लोककथाओं की नई परिभाषा गढ़ने वाली फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर आई है। अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की आधिकारिक रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

रिलीज डेट का खुलासा

फिल्म के सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता थी, लेकिन सोहम शाह की हालिया घोषणा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दर्शकों को हस्तर के खौफ को दोबारा महसूस करने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पोस्ट साझा करते हुए सोहम ने लिखा— “पापों से भरा अतीत, भयावह भविष्य। भूख बढ़ती जा रही है, लालच की विरासत जारी है।” इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग #प्रलयआएगा का इस्तेमाल कर फिल्म की डरावनी दुनिया की झलक पेश की है।

Tumbbad 2

नवाजुद्दीन की एंट्री से बढ़ा रोमांच

सीक्वल की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट है। इस बार सोहम शाह के साथ पावरहाउस परफॉर्मर नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। दो दिग्गज अभिनेताओं का एक साथ आना फिल्म को और भी ज्यादा इंटेंस और डरावना बनाने का संकेत दे रहा है।

बड़े स्तर पर निर्माण

मेकर्स इस बार फिल्म के कैनवास को पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य बना रहे हैं। जहां पहली फिल्म का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था, वहीं ‘तुम्बाड 2’ की कमान आदेश प्रसाद संभाल रहे हैं। फिल्म का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले डॉ. जयंतीलाल गाडा (पेन स्टूडियोज) के सहयोग से किया जा रहा है।

Tumbbad 2 Poster

क्यों खास है ‘तुम्बाड’?

2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ ने न केवल आलोचकों का दिल जीता था, बल्कि इसे भारतीय सिनेमा की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स और हस्तर की कहानी ने एक ‘कल्ट’ स्टेटस हासिल कर लिया है। अब सीक्वल में लालच और श्राप की यह कहानी किस मोड़ पर जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: अब पेट्रोल की जगह एथेनॉल से दौड़ेंगी गाड़ियां; सरकार ने E85 और E100 फ्यूल के लिए जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

शिक्षा जगत् और राजनीति के सितारे पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस में फंसी एक्ट्रेस तृषा और CM विजय पर विवादित टिप्पणी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक फैजान अंसारी ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते; दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा का कब्जा बांकीपुर उपचुनाव में 15 हजार वोटों की बढ़त के साथ प्रशांत किशोर आगे