Thu, Jul 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: गोवर्धन में बाबा पर 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो भी बनाए; ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

by Tarun Bhardwaj • July 30, 2026
'Baba' accused of raping 13-year-old girl in Govardhan

Mathura: गोवर्धन में बाबा पर 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो भी बनाए; ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, गोवर्धन (मथुरा)। धर्मनगरी गोवर्धन के थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में इंसानियत और आस्था को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले तीन महीने से किराए के मकान में रह रहे एक बाबा पर 13 साल की मासूम किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके अश्लील वीडियो भी बनाए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी बाबा को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

झांसे में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, आरोपी भदोई हरिदास नामक बाबा गोवर्धन थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में पिछले तीन माह से किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने पड़ोस की 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और मोबाइल से उसके अश्लील वीडियो बना लिए।

ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

जब किशोरी ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी बाबा ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे बुरी तरह डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। खौफ और लोक-लाज के डर से मासूम कई दिनों तक चुप रही और मानसिक संताप सहती रही। अंततः बुधवार शाम लगभग सात बजे हिम्मत जुटाकर उसने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।

परिजनों और स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

घटना की भनक लगते ही आक्रोशित परिजन और स्थानीय नागरिक तुरंत आरोपी बाबा के कमरे पर पहुंचे और उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और फिर उसे सीधे गोवर्धन थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच पड़ताल

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल एग्जामिनेशन) कराया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद किया है, जिसमें से कुछ संदिग्ध और पुराने वीडियो मिले हैं। पुलिस आरोपी बाबा को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। एसपी देहात का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: राधारानी मानसरोवर कुंड में स्नान के दौरान डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारत में रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में जारी गोवर्धन में बाबा पर 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो भी बनाए पेपर लीक पर 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ का जुर्माना गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा लोकसभा में राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप CJP प्रदर्शन पर राज्यसभा में भारी हंगामा