Mon, Aug 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: राशन डीलरों को बड़ी सौगात; महावन के 110 विक्रेताओं का बढ़ा मानदेय, अब प्रति कुंतल मिलेंगे ₹125

by Tarun Bhardwaj • August 17, 2026
Honorarium increased for 110 vendors in Mahavan

Mathura News: राशन डीलरों को बड़ी सौगात; महावन के 110 विक्रेताओं का बढ़ा मानदेय, अब प्रति कुंतल मिलेंगे ₹125

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, महावन (मथुरा)। मथुरा जिले की तहसील महावन क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बलदेव सभागार में आपूर्ति विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के 100 से अधिक सरकारी राशन डीलर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राशन डीलरों के मानदेय में की गई बढ़ोतरी की आधिकारिक जानकारी साझा की गई और साथ ही राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

मानदेय में हुई 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि सरकार ने राशन डीलरों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की है। इस फैसले के तहत राशन डीलरों को अब प्रति कुंतल 90 रुपये के बजाय 125 रुपये का मानदेय मिलेगा। इससे राशन डीलरों की आय में प्रति कुंतल 35 रुपये का सीधा इजाफा हुआ है, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।

ईमानदारी से काम करने की अपील

विधायक पूरन प्रकाश ने उपस्थित सभी राशन डीलरों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ राशन वितरण कार्य करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने राशन वितरण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों का गंभीर संज्ञान लिया।

विधायक ने डीलरों को कड़े शब्दों में हिदायत दी कि वे पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में ही राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की घटतौली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तहसील महावन के 110 डीलरों को मिलेगा लाभ

आपूर्ति निरीक्षक महावन रविकांत ने बताया कि तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत कुल 110 सरकारी राशन दुकानें संचालित हैं। सरकार द्वारा बढ़ाए गए इस मानदेय का सीधा लाभ तहसील के इन सभी 110 राशन डीलरों को मिलेगा।

ब्लॉक बलदेव सभागार में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, बीडीओ बलदेव नेहा रावत के अलावा आपूर्ति विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: छाता की बंद पड़ी शुगर मिल फिर से होगी शुरू; कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का बड़ा बयान

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

रवींद्र जडेजा बने दुनिया के चौथे ऑलराउंडर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की छाता की बंद पड़ी शुगर मिल को लेकर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का बड़ा ऐलान PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर बना नया कैंपेन वृंदावन विवाद पर MLA अनिल पाराशर की सफाई नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में भगदड़ हेडन पैनेटीयर का 36 वर्ष की उम्र में निधन अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने मथुरा में किए श्री द्वारकाधीश और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन