Fri, Aug 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की लेंटर ढालते समय शटरिंग गिरी; 1 मजदूर की मौत, कई घायल

by Tarun Bhardwaj • August 21, 2026
Shuttering collapsed while the concrete slab was being cast for the Omaxe Mall under construction in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की लेंटर ढालते समय शटरिंग गिरी; 1 मजदूर की मौत, कई घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले के वृंदावन थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रुक्मणी विहार में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में सुबह करीब 7 बजे लेंटर ढालने के दौरान छज्जे की शटरिंग भरभराकर गिर गई। नाइट शिफ्ट में कंक्रीट का काम चल रहा होने के कारण कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

मलबे में दबने से मजदूर की मौत

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान शिवराम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवराम ने बीते 7 अगस्त से ही यहाँ काम शुरू किया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शिवराम के साले की बेटी मनीषा ने आरोप लगाया कि परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर उनकी उचित सुनवाई नहीं हो रही है।

एक मजदूर आगरा SN मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. विनीत ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी दिलदार सिंह (40) नाम के एक मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

मॉल प्रबंधन की सफाई

ओमेक्स मॉल के प्रबंधक आर. के. जैन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह कंक्रीट का काम चल रहा था, तभी अचानक छज्जा गिर गया। आमतौर पर साइट पर करीब 50 मजदूर काम करते हैं, लेकिन सुबह के वक्त केवल तीन से चार मजदूर ही मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जाँच की जा रही है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना के बाद से निर्माण स्थल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारी; राजीव भवन से डीएम दफ्तर तक जोरदार प्रदर्शन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर विद्युत पोलों पर हो रही इंसुलेशन टैपिंग जयपुर में CJP के ‘स्कूल निरीक्षण’ पर बवाल वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की लेंटर ढालते समय शटरिंग गिरी झारखंड हाईकोर्ट से राज्य सरकार के JPSC परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक 1984 सिख दंगे के दोषी सज्जन कुमार का तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद निधन बाइक के टायर में सूजा घोंपने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर यूपी पुलिस और ATS की बड़ी करवाई कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में सारांश जैन हो सकते है शामिल