Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आज सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट दोपहर 12 बजे

by Raju Chaurasia • August 3, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। आज सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हो रहा है। 18 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्‍म हो रहा है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे आज दोपहर 12 जारी करेगा। बोर्ड ने यह कंफर्म कर दिया है।

बता दें कि कोरोना मामलों के कारण सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी, जिसके नतीजे अभी नहीं घोषित किए गए हैं। सीबीएसई 10 में देश भर के करीब 18 लाख छात्र-छात्राएं है, जिन्हें रिजल्ट का इंतजार है।

सीबीएसई के अनुसार सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम 100 अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए और 80 अंक साल के अंत में बोर्ड परीक्षा के लिए आवंटित किए जाएंगे।

10वीं के स्टूडेंट्स ऐसे चेक करे अपना रोल नंबर

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
-होम पेज पर दिए गए ‘रोल नंबर फाइंडर 2021’ के लिंक कर क्लिक करें.
-नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारी को दर्ज करें.
-सीबीएसई 10वीं रोल नंबर जानने के लिए ‘Search Data’ पर क्लिक करें.
-अब 10वीं का रोल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.