Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल दहलाने वाली खबर: चंद सेकेंड में कार सवार पांच लोग जिंदा जले, पलभर में सबकुछ खाक, एक गलती पड़ी इतनी भारी

by Raju Chaurasia • September 15, 2021
Advertisement
Ad

रांची। झारखंड से दिल दहला देने वाले की खबर सामने आई है, जहां बस और कार के बीच भीषण हादसा हो गया। दोनों के टक्कर होते ही बस में भयानक आग लग गई। जिससे चलते कार में सवार 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। पढ़िए कैसे चंद सेकेंड में जलकर खाक हो गए लोग

दरअसल, यह भीषण हादसा बुधवार सुबह धनबाद-रांची हाइवे के रजरप्पा थाना क्षेत्र के NH-23 पर हुआ। जहां गलत दिशा में तेज रफ्तार में आ रही कार सामने से बस में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आग लग गई और उसकी लपटें कार तक जा पहुंची।

Jharkhand accident between car and bus in Ranchi killed many people

घटना की जानकारी मिलते ही कि रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह से पांचों शव कार से बाहर निकाले गए। लाश की हालत इतनी बुरी थी कि चेहरा पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं कार भी पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

Jharkhand accident between car and bus in Ranchi killed many people

हादसे के चश्मीद और राहगीरों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी, वह कभी लेफ्ट करता तो कभी राइट करता। अचानक डिवाइडर के पास आकर उसका बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि बस चालक ने कार को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन फिर भी उसने अपनी गलत दिशा नहीं बदली। फिर चंद सेकेंड में कार बस में सामने से जा घुसी।

वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस महाराजा ट्रेवल्स की थी, जो धवबाद से रांची की तरफ आ रही थी। उसमें 30 से 35 सवारियां बैठी हुई थीं। वहीं कार रांची से धनबाद की तरफ जा रही थी। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौक तक नहीं मिला। देखते ही देखते वह आग की तेज लपटों में आ गए। हालांकि बस से सभी सवारी सुरक्षित निकल गईं थीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.