Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोरोना के पिछले चौबीस घंटे में 3,324 नए मरीज, 40 लोगों की मौत, इनमें से 36 केरल से

by Raju Chaurasia • May 1, 2022
Advertisement
Ad

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में देश में 3,324 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,79,188 हो गई है। इस दौरान देश में कोविड 19 से 40 मरीजों की मौत हुई है। मौत के 36 मामले केरल से जबकि दो कर्नाटक से हैं। एक मौत दिल्ली और एक महाराष्ट्र में हुई है।

देश में अब तक कोरोना वायरस से 5,23,843 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को जारी आंकड़े के बाद देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,092 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 403 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कोविड के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत पर है। डेली पॉजिटीविटी रेट 0.71 प्रतिशत और वीकली पॉजिटीविटी रेट 0.68 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,36,253 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। कोरोना से अब तक हुई मौतें कुल मामलों का 1.22 प्रतिशत हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 189.17 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। देश में 16 जनवरी 2021 से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स और उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई थी। इसके बाद से चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग आयु वर्ग को वैक्सीन देने की शुरुआत की गई। 10 अप्रैल 2022 से 18 से अधिक आयु वाले हर उम्र के व्यक्ति को बूस्टर डोज लगानी भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.