Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

क्या है मामला: पंजाब—हरियाणा हाईकोर्ट ने कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, बड़ी राहत

by Raju Chaurasia • May 2, 2022
Advertisement
Ad

चंडीगढ़। जाने-माने कवि कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कुमार को कोर्ट ने यह अंतरिम राहत दी गई है। उनकी केस खारिज करने वाली याचिका पर अदालत में सुनवाई चलती रहेगी। अभी इस इस मामले में पूरा आदेश आना बाकी है। बता दें कि कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान से संबंध होने का गलत आरोप लगाया है। इस मामले में कुमार विश्वास और पंजाब सरकार के वकीलों में पांच दिन पहले कोर्ट में करीब एक घंटे की दलीलों के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर दावा किया था कि एक बार केजरीवाल ने उनसे बातचीत करते हुए कहा था कि एक दिन या तो वे पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र यानी खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव के दौरान दिए इस बयान ने खूब सियासी हंगामा मचाया था। चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ यह मुद्दा भी बना था।

इस मामले में रोपड़ में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास से पूछताछ के लिए 20 अप्रैल को गाजियाबाद में उनके घर पहुंची थी। विश्वास ने इसकी तस्वीरें भी ट्वीट की थी कि जिसमें लिखा था- सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें और पूरे पंजाब को भी धोखा देगा।

कुमार विश्वास के खिलाफ धारा 153, 153ए, 505, 505 (2), 116 के साथ धारा 143, 147, 323 (हमला), 341, 120-बी यानी आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया था। विश्वास के अलावा कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उनपर विश्वास की टिप्पणी का समर्थन का आरोप लगाया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.