Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हादसा: साइकिल चलाते वक्त छत से गिरी बच्ची, लोहे का सरिया गले के आर-पार

by Raju Chaurasia • May 5, 2022
Advertisement
Ad

रायसेन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। औबेदुल्लागंज के अर्जुन नगर की रहने वाली एक 10 साल की लड़की छत से गिर गई और वहां रखा सरिया उसके गले के आरपास हो गया। जैसे ही बच्ची के गले में रॉड घुसी वह तड़प उठी। उसकी चीख सुन माता-पिता और आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उनके होश उड़ गए। किसी तरह डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी गई। डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची और सरिया को कटर से काटकर प्राथमिक इलाज के बाद उसे भोपाल एम्स रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक गोपाल राय की 10 साल की बेटी अंजली बुधवार शाम सात बजे छत पर साइकिल चला रही थी कि तभी वह नीचे गिर गई। छत से करीब 10 से 12 फीट नीचे वह सीधे गैलरी में गिरी और वहां रखा लोहे का सरिया उसके गले को चीरता उस पार हो गया। बताया जा रहा है कि गैलरी में दीवार के बाहर लोहे का करीब डेढ़ फीट सरिया निकला हुआ था और यही उसके गले में जा धंसा।

बच्ची जैसे ही नीचे गिरी वह चीख पड़ी। आवाज सुन परिवार और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। बेटी को तड़पता देख सभी के हाथ-पांव फूल गए। उसकी तड़प देख किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि उशकी मदद कैसे की जाए। तभी वहां मौजूद किसी ने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में एक टीम वहां पहुंच गई और बेटी के गले से कटर के जरिए सरिया काटा और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इस दौरान हर किसी का कलेजा बैठा हुआ था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.