Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इस्राइल की जमीन पर उतरी अमेरिकी सेना

by manish • November 2, 2023
Advertisement
Ad

इस्राइल- हमास युद्ध (Hamas Israel War) थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब एक महीने से जारी युद्ध में 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर अचानक हमला कर 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। आतंकवादियों की कैद से बंधकों को बचाने के लिए इस्राइली रक्षा बल दिन रात लगे हुए हैं। अब खबर आ रही है कि इस्राइल की मदद अमेरिका कर रहा है।

पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि इस्राइल में तैनात अमेरिकी कमांडो बंधकों का पता लगाने में मदद कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रक्षा विभाग ने हाल के हफ्तों में कई दर्जन कमांडो भेजे हैं। इसके अलावा एक छोटी टीम पहले से ही मौजूद है।

बंधकों में अमेरिकी लोग भी शामिल -Hamas Israel War

सहायक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर पी. मायर ने कहा, ‘हम इस्राइल- हमास युद्ध में सक्रिय रूप से इस्राइल की कई मामलों में मदद कर रहे हैं। विशेषकर, हम बंधकों के बारे में पता लगाने में मदद कर रहे हैं। बंधकों में अमेरिका के लोग भी शामिल हैं। बंधकों का पता लगाना हमारी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ेः -दिल्ली शराब घोटाला, ED के सामने आज पेश नहीं होंगे केजरीवाल, बोले- नोटिस गैर कानूनी

इस्राइल में कितने सैनिक मौजूद

हालांकि, अधिकारी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि वर्तमान में इस्राइल में कितने अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। वहीं, अन्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रक्षा विभाग ने हाल के हफ्तों में कई दर्जन कमांडो भेजे हैं। इसके अलावा एक छोटी टीम पहले से ही मौजूद है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.