Sun, Jul 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शपथ लेते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।

by Shivam Kumar • October 7, 2024

शपथ लेते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

छाता बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण 

यूनिक समय, छाता। तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने-अपने पदों की शपथ दिलाई।
इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह में आए डीजे आशीष गर्ग, एडीजे रामकृष्ण पांडे, सिविल जज विशाल शर्मा, जेएम सुमित, बार काउंसलिंग उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग का बार के पदाधिकारियों ने दुपट्टा ओढ़ाकर व श्री कृष्ण की तस्वीर देकर स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार वाष्र्णेय ने नवनिर्वाचित करण चौधरी को अध्यक्ष, सतवीर को उपाध्यक्ष, ठाकुर दिगंबर को कोषाध्यक्ष, केके तिवारी को सचिव और संतोष कुमार को संयुक्त पद की शपथ दिलाई।
इस मौके पर नंद किशोर, कृष्ण मुरारी, विजय कुमार, मुरारीलाल पचौरी, अजय कुमार, राधा किशन, केके पाठक, सुनील पांडे, सालेग्राम, महिपाल एवं ओम प्रकाश जादौन आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.