Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

न्यायालयों मे भैया दौज का रहेगा अवकाश

by manish • November 7, 2023

न्यायालयों मे भैया दौज का रहेगा अवकाश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिला जज ने अक्षय नवमी के 21 नवम्बर के अवकाश को निरस्त करके 15 नवम्बर को होने वाले भैया दौज के त्योहार का अवकाश घोषित कर दिया है।
बार एसोसिएशन के सचिव गोपाल गौतम आई ने इस संबंध में जिला जज को पत्र लिखा था कि 15 नवम्बर जनपद का प्रमुख त्योहार भैया दौज होने के कारण अधिवक्ता एवं वादकारियों का न्यायालय परिसर आना संभव नहीं है। इसके कारण भैया दोज को पूर्ण दिवस अवकाश घोषित किया जाना अति आवश्यक है।

इस पत्र पर कार्यवाही करते हुए जिला जज ने न्यायिक अधिकारी से विचार-विमर्श करने के उपरान्त 21 नवम्बर को अक्षय नवमी के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर 15 नवम्बर भैया दौज का स्थानीय अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। 15 नवम्बर को जनपद न्यायालय मथुरा एवं उसके अधीनस्थ बाह्य न्यायालय छाता, मथुरा एवं मांट के न्यायालय / कार्यालय में भी अवकाश रहेगा। अक्षय नवमी पर 21 नवम्बर को जिले के सभी न्यायालय खुले रहेंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.