Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नगर निगम की कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, मथुरा-वृंदावन में नई कर-वसूली स्थगित

by Raju Chaurasia • October 15, 2022
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कैबिनेट बैठक मथुरा-वृंदावन में कर निर्धारण लेकर किये जा रहे जीआईएस सर्वें को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। बैठक में कर निर्धारण लेकर जीआईएस सर्वें मानक एवं नियम के विपरीत किये जाने का मुद्दा उठाया गया था। जीआईएस सर्वे को स्थगित करने के लिए शासन को संस्तुति प्रस्ताव भेजा जा रहा है, जिन वार्डों में नोटिस वितरित हो चुके हैं उनकी वार्ड वार आपत्ति निस्तारण कार्यवाही जारी रहेगी।

इसके अलावा पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2022-23 समित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हंै। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि 28 सितम्बर को सम्पन्न कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्ताव संख्या-14 को छोड़कर अन्य सभी प्रस्तावों पर आज सम्पुष्टि की सहमति व्यक्त की गयी। लेखाधिकारी डा. गीता कुमारी ने अवगत कराया कि पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2022-23 पर चर्चा हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अन्तर्गत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन सीमान्तर्गत नवसृजित क्षेत्र में सम्मिलित नवीन गांव में नाली/नाला, सड़क निर्माण, बिजली एवं जल आदि सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए 435.01 लाख रुपये की परियोजना तैयार कराकर शासन को प्रेषित करना स्वीकार किया गया।

ग्राम राजपुर बांगर में पर्यटक सुविधा केन्द्र के बराबर में रिक्त भूमि लगभग 9818 वर्गमीटर को श्रद्धालुओं/पर्यटकों हेतु जनसुविधा विकसित किये जाने हेतु उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद को उपलब्ध कराया जाना और भूमि का स्वामित्व नगर निगम मथुरा-वृन्दावन का ही रहेगा। सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

इसी प्रकार मठ एवं आश्रम में प्रयोग हेतु मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण को भूमि दिए जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। सुनरख बांगर और ग्राम बाद में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण के लिए 300-300 वर्ग मीटर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। ग्राम सुनरख बांगर महिला शरणालय ड्रग डी एडिक्शन सेंटर सम्प्रेक्षण गृह बाल गृह बालक का निर्माण किये जाने हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत किये जाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया।

अध्यक्षता महापौर डा. मुकेश आर्य बन्धु ने की। बैठक में उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, पार्षद राजवीर चौधरी, तिलकवीर चौधरी, सूरज तोमर, राजेश सिंह, दीपक गोला, गोविन्द, चन्दन आहूजा, रसिक वल्लभ नागार्च, श्वेता शर्मा, नीलम गोयल, रजनी देवी तथा नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.