Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

निगम ने अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित पॉलिथिन के विरूद्ध दिखाई सख्ती

by manish • November 3, 2023

निगम ने अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित पॉलिथिन के विरूद्ध दिखाई सख्ती

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित पॉलिथिन के विरूद्ध नगर आयुक्त शशांक चौघरी सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। सहायक नगर आयुक्त कल्पना चौहान के नेतृत्व में औरंगाबाद जोन में अभियान चलाया गया।

सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना चौहान ने अपनी टीम के साथ वार्ड संख्या 52 में चन्द्रपुरी से लेकर हाईवे थाना तक तथा टाउनशिप चौराहे से लेकर गोकुल बैराज तक तथा वापिस गोकुल बैराज से लेकर टाउनशिप तक अतिक्रमण, गंदगी व पालीथिन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के अन्तर्गत समस्त प्रकार के अस्थायी अतिक्रमण को मौके पर हटवाते हुये जब्तीकरण के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथिन का प्रयोग करने पर 2 हजार रुपये, गन्दगी पर 1800 रुपये एवं अतिक्रमण करने पर 15 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम में जोनल सेनेटरी आफीसर जितेन्द्र सिंह सफाई निरीक्षक निहाल सिंह,सौरभ अग्रवाल, राजेश सूबेदार, दीपक शर्मा आदि नगर निगम के कर्मी एवं प्रवर्तन दल की शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.