Sun, Jul 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला वृंदावन में, दो अवैध कॉलोनी में मकानों का ध्वस्त किया गया

by Raju Chaurasia • September 17, 2021

विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला वृंदावन में, दो अवैध कॉलोनी में मकानों का ध्वस्त किया गया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा/वृंदावन। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को बुलडोजर  खादर क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में चल गया। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।
अवर अभियंता सुनील शर्मा के मुताबिक शिकायत मिली थी कि वृंदावन खादर में दिनेश पाठक द्वारा करीब चार बीघा में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

इस कॉलोनी में पक्के निर्माण के अलावा जगह-जगह नींव खोदकर बाउंड्री वाल बनी हुई थी। बुलडोजर से पक्के मकानों और बाउंड्री बाल का ध्वस्त कर दिया। इसी कॉलोनी के निकट चंद्रपाल द्वारा एक कॉलोनी बनाई जा रही थी। उसमे भी ध्वस्तकरण कार्रवाई की गई। यह दोनों कालोनी धौरेरा खादर में श्रीअक्रूर के मंदिर से आगे विकसित की रही थी। अभियान में मनीष तिवारी, अशोक चौधरी , अनिरुद्ध यादव एवं दिनेश गुप्ता आदि शामिल थे। मथुरा- वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार ने बताया एक माह में दो दर्जन से अधिक अवैध कालोनी में अभियान चलाया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.